फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुजुर्ग महिला के ड्राईवर ने कमरा बंद कर निगला जहरीला पदार्थ, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
सर्वेंट क्वार्टर में मृत मिला ड्राइवर, पुलिस जांच में जुटी
सोमवार से नहीं निकला था कमरे से बाहर, पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव बाहर निकाला
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। सेक्टर-10 के मकान नंबर-286 में रहने वाली 81 वर्षीय महिला का ड्राइवर मंगलवार की शाम मकान के सर्वेंट क्वार्टर में मृत पाया गया है। मृतक की पहचान खुड्डा अलीशेर निवासी 45 वर्षीय गुरदर्शन सिंह के रूप में हुई है। वह बीते सोमवार से कमरे से बाहर नहीं निकला था। बुजुर्ग महिला ने शक होने पर दरवाजा खटखटाया, लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं मिला तो उन्होंने आसपास के लोगों की मदद से पुलिस को सूचना दी। सेक्टर-3 थाने से मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मी सर्वेंट क्वार्टर के दरवाजे को तोड़कर अंदर दाखिल हुए, तो गुरदर्शन सिंह को बेसुध नीचे गिरा पड़ा था और शराब की एक बोतल भी उसके पास से बरामद हुई है। पुलिस ने जांच करने के बाद गुरदर्शन सिंह को जीएमएसएच-16 पहुंचाया, जहां डॉक्टरी जांच में उसे मृत पाया गया। पुलिस ने बाड़ी को शवगृह में रख कर खुड्डा अलीशेर निवासी गुरदर्शन सिंह की पत्नी और अन्य पारिवारिक सदस्यों को सूचना दे दी है। उनसे पूछताछ में पुलिस को पता लगा कि गुरदर्शन शराब पीने का आदि था उसका पत्नी से भी विवाद चल रहा था। उक्त मकान मालकिन ने पुलिस को बताया कि गुरदर्शन सिंह बीते सोमवार को उनके सर्वेंट क्वार्टर के कमरे में गया था, लेकिन उसके बाद से बाहर नहीं निकला। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें