फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैंगरेप का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून और उत्तर प्रदेश के ध्यानार्थ
विज्ञापन

-------------

युवती से गैंगरेप का आरोपी ऑटो चालक गिरफ्तार
अन्य दो आरोपियों की तलाश में पुलिस कर रही छापेमारी
सेक्टर-49 थाने को मिली सफलता, ऑटो भी किया जब्त
डीजीपी, एसएसपी समेत कई डीएसपी और इंस्पेक्टर पहुंचे थाने
ऑटो चालक की पहचान जीरकपुर निवासी मोहम्मद इरफान के तौर पर हुई
शनिवार को करेंगे जिला अदालत में पेश
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़।
देहरादून निवासी और मोहाली के एक पीजी में रहने वाली 21 वर्षीय युवती से पिछले शुक्रवार को गैंगरेप की वारदात को आरोपियों ने पूरी योजना के साथ अंजाम दिया था। आरोपी पहले से ही इस तरह की किसी वारदात के मकसद से निकले थे। आरोपियों में से एक पिछले कई वर्ष से शहर में ऑटो चला रहा था। उसे पूरी जानकारी थी कि शहर की किन जगहों पर अंधेरा होने के बाद पुलिस नहीं होती और ऐसे कौन-कौन से रास्ते हैं जहां इस तरह की वारदात को अंजाम दिया जा सकता है। योजना के तहत उन्होंने साउथ डिवीजन का यह मार्ग चुना। यहां पहले तीनों ने शराब पी और उसके बाद वारदात के लिए शिकार की तलाश में निकल पड़े। इसी दौरान युवती उनके ऑटो में बैठ गई और उन्होंने वारदात को अंजाम दे डाला। इसके बाद आरोपी मोहाली के रास्ते होते हुए जीरकपुर निकल गए।
वारदात के सातवें ही दिन शुक्रवार को चंडीगढ़ पुलिस ने पूरी तरह से ब्लाइंड केस को सुलझाते हुए तीन में से एक आरोपी ऑटो चालक को गिरफ्तार कर लिया है। केस की जांच में पूरे शहर के थानों की पुलिस के अलावा क्राइम ब्रांच, ऑपरेशन सेल, साइबर सेल के अलावा कई अन्य शाखाएं अपने-अपने स्तर पर लगे हुए थे। आखिर में यह सफलता चंडीगढ़ पुलिस के सेक्टर-49 थाने को मिली। थाना पुलिस को मिली सूचना के आधार पर ही आरोपी गिरफ्तार किया जा सका।
विज्ञापन

शुक्रवार देर शाम सेक्टर-9 स्थित पुलिस हेडक्वार्टर में पत्रकारों से वार्ता में एसएसपी निलांबरी विजय जगदाले ने बताया कि सेक्टर-49 पुलिस थाने को गैंगरेप के आरोपी ऑटो चालक के बारे में गुप्त सूचना मिली थी। उसके अनुसार आरोपी ऑटो चालक एरिया में ऑटो लेकर आने वाला था। इसके बाद साउथ डिविजन थाना पुलिस की एक संयुक्त टीम गठित कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपियों ने उस ऑटो को भी जब्त कर लिया है, जिसकी मदद से वारदात को अंजाम दिया गया।
आरोपी की पहचान अंबेडकर नगर उत्तर प्रदेश निवासी मोहम्मद इरफान (29 वर्ष) के तौर पर हुई है। हालांकि वह पिछले करीब 12-13 साल से चंडीगढ़ के आसपास के एरिया पहले बनूड़ और अब पिछले पांच साल से जीरकपुर में रह रहा है। पुलिस ने इरफान को एक ऑटो चालक की सूचना के आधार पर जीरकपुर से गिरफ्तार किया है। हालांकि एसएसपी के अनुसार उसकी गिरफ्तारी सेक्टर-49 से ही की गई है।
विज्ञापन

पुलिस को इरफान ने अन्य दोनों आरोपियों के नाम गरीब मूलरूप से फैजाबाद निवासी और पोपू निवासी सुल्तानपुर बताए हैं। दोनों की उम्र 22 से 25 वर्ष के बीच है। फरार अन्य दोनों आरोपी भी जीरकपुर में डाबर गोदाम के पास झुग्गियों में रहते हैं। यहीं से तीनों की दोस्ती हुई थी। फिलहाल पुलिस फरार दोनों आरोपियों की तलाश कर रही है। वहीं आरोपी को शनिवार को जिला अदालत में पेश किया जाएगा और अन्य आरोपियों की तलाश के लिए उसका रिमांड लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें