फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टैंकर की टक् कर से बिजनेस मैन की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
टैंकर की टक्कर से एक्टिवा सवार बिजनेसमैन की मौत
विज्ञापन

हल्लोमाजरा पोल्ट्री फार्म चौक के पास सुबह 11:15 बजे हुआ हादसा, चालक गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। हल्लोमाजरा पोल्ट्री फार्म चौक के पास तेज रफ्तार टैंकर की टक्कर से एक्टिवा सवार बिजनेसमैन की मौत हो गई। सेक्टर-31 थाना पुलिस ने (स्वराज मजदा) टैंकर चालक हिमाचल के कांगड़ा निवासी सुभाष चंद्र (35) के खिलाफ आईपीसी की धारा 279 और 304ए के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
शुक्रवार सुबह करीब 11:15 बजे हल्लोमाजरा के दीप कांप्लेक्स निवासी मनमोहन सिंह (38) एक्टिवा (सीएच 01बीके 7916) से रामदरबार से पोल्ट्री फार्म की ओर जा रहे थे। चौक के पास पहुंचे तो कैंटर (एचआर37सी 4727) ने उसे पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही मनमोहन का हेलमेट सिर से निकल गया और वह बीच सड़क पर गिरकर बुरी तरह जख्मी हो गए। लोगों ने सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पीसीआर और सेक्टर-31 थाना पुलिस लहूलुहान व्यक्ति को जीएससीएच-32 में ले गई जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मनमोहन सिंह बिजनेस करते थे। वह तीन बच्चों और पत्नी के साथ रहते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन दिन में तीन मौत
पिछले तीन दिन में सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो चुकी है। बीते बुधवार को इंडस्ट्रियल एरिया के दड़वा स्थित पुरानी वाइन शॉप के पास ट्रक ने साइकिल सवार मिथलेश कुमार को कुचल दिया था। उसी दिन ट्रिब्यून चौक के पास तेज रफ्तार हरियाणा रोडवेज ने एक्टिवा सवार दो लड़कियों को रौंद दिया था जिनमें से एक लड़की अनीता बरवा की मौत हो गई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें