पार्क के पास मिला व्यक्ति का शव
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। सेक्टर-11 स्थित पार्क के पास शनिवार सुबह करीब 7 बजे 46 वर्षीय व्यक्ति का संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिला। सूचना पाकर पीसीआर और सेक्टर-11 थाना पुलिस मौके पर पहुंची और व्यक्ति को जीएमएसएच-16 ले गई जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान राजस्थान के बंसवारा निवासी प्रकाश चंद्र यादव के रूप में हुई है। शुरुआती जांच में मृतक के शरीर पर चोट के निशान नहीं मिले हैं। पुलिस ने आसपास के लोगों के बयान दर्ज कर शव को मोर्चरी में रखवाकर जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद खुलासा होगा कि मौत किन कारणों से हुई है।