घर से लाखों के गहने और नकदी ले गए चोर
अमृतसर। मौका पाकर घर में घुसे चोर लाकर तोड़ कर करीब पांच लाख रुपए की गहने और 30 हजार रुपये नकद चोरी कर ले गए। वारदात थाना डी डिवीजन इलाके की है। मामले की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और सीसीटीवी भी चेक किए जा रहे हैं। ताकि चोरों के बारे कोई सुराग मिल सके। वारदात को चोरों ने करीब आधे घंटे में अंजाम दिया। पुलिस को शक है कि चोर आसपास का ही है। क्योंकि वह अच्छी तरह जानता था कि किस समय घर पर कोई नहीं होता है और वह आसानी से वारदात को अंजाम दे सकता है। पुलिस शिकायत में पंकज कुमार ने कहा कि वह उसकी पत्नी, और पिता तीनों ही नौकरी करते है। वह सुबह अपने-अपने काम पर चले गए। घर पर केवल उनकी माता जी अकेली रह जाती है। दोपहर के समय वह ही बच्चों को स्कूल से लेनें के लिए चली जाती है। दोपहर करीब एक बजे उनकी माता जी बच्चों को स्कूल लेनें के लिए चली गई। करीब आधे घंटे के बाद वह वापस आ गई और दरवाजा खोला तो देखा कि कमरों के अंदर सारे लाकर व अलमारियां खुली थी। लाकर में रखे तीन सोने व डायमंड के सेट, तीन सोने की चेन, चार सोने की अंगूठिया, 30 हजार रुपये नकद व अन्य कीमती सामान चोरी हो गया था। गहनों की कीमत करीब पांच लाख रुपये से अधिक थी। जांच कर रहे एएसआई रणजीत सिंह ने कहा कि केस दर्ज कर लिया है।