फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

र्मिणाधीन स्कूल का 10-15 क्विंटल पड़ा सरिया अज्ञात ट्रक चालक चुराकर फरार,

विज्ञापन
विज्ञापन
सरिया चोरी कर ट्रक चालक फरार
विज्ञापन

गुरदासपुर। एक निर्माणाधीन स्कूल में प्रयोग होने वाला 10-15 क्विंटल सरिया और एक व्यक्ति को डरा धमकाकर 22 हजार रुपये जेब से निकालकर ले जाने वाले 8 आरोपियों के खिलाफ पुलिस स्टेशन तिब्बड़ में विभिन्न धाराओं तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस स्टेशन तिब्बड़ में दी शिकायत में बलविंद्र सिंह पुत्र जरनैल सिंह निवासी कलानौर रोड ने बताया कि वह क्रिसटल एजुकेशन सोसाइटी की ओर से तिब्बड़ी रोड के समीप पेट्रोल पंप में स्कूल तैयार करवाया जा रहा है, जहां रात के समय काफी लेबर रहती है। 8-9 जनवरी 2019 की रात को करीब 12 बजे वह अपने निर्माणाधीन स्कूल की जगह पर चक्कर लगाने गया तो एक 6 टायरी ट्रक आया, जिसमें से 8 व्यक्ति सवार थे। सभी ने आते ही पड़ा करीब 10-15 क्विंटल सरिया उठाकर ट्रक में लोड करना शुरू कर दिया और जब उन्हें रोकने का प्रयास किया तो उसने डरा धमकाकर करके एक तरफ कर दिया। इसी दौरान उसके फार्म का एक टिप्पर जिसे अरविंद शर्मा पुत्र केवल किशन निवासी अबलखैर चला रहा था, वहां आया और अज्ञात व्यक्तियों ने टिप्पर चालक की जेब से 20-22 हजार रुपये निकाल लिए। आरोपियों ने लेबर को कमरे में बंद कर दिया और ट्रक लेकर फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें