फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थाईलैंड में दोस्ती, लिए 26 हजार के नकली यूएस डॉलर, चंडीगढ़ में पकड़ा गया आरोपी

विज्ञापन
विज्ञापन
26 हजार नकली यूएस डॉलर रखने पर केस
विज्ञापन

विदेश जाने के लिए दोस्त को दिए लाखों रुपये के एवज में ली थी नकली करंसी
ईडी और इनकम टैक्स ने भी की पूछताछ, कानूनी राय के बाद दर्ज हुआ केस
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। थाईलैंड में एक शख्स से दोस्ती हुई, फिर विदेश जाने के लिए उसे लाखों रुपये दिए, लेकिन काम नहीं बनने पर युवक ने अपने लाखों रुपये के एवज में उससे 26 हजार नकली यूएस डॉलर ले लिए। थाईलैंड में दोस्त बने यमुनानगर निवासी व्यक्ति ने युवक को यूएस करंसी के नकली होने की बात किसी को न बताने की शर्त पर उसे करंसी दे दी, लेकिन युवक नकली 26 हजार यूएस डॉलर से भरे बैग को इस साल 1 फरवरी को सेक्टर-24 स्थित अहाते पर भूल गया। अहाता संचालक ने बैग को पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने बैग में यूएस डॉलर भरे देखे, लेकिन लंबे समय तक यह नहीं जान सकी कि करंसी असली नहीं, बल्कि नकली है। हालांकि पुलिस ने फॉरेन करंसी का मामला होने के चलते ईडी और इनकम टैक्स को जांच के लिए रिपोर्ट बनाकर भेजी। दोनों जांच एजेंसियों ने युवक को बुलाकर उससे पूछताछ की, तब कहीं जाकर करंसी के नकली होने की बात सामने आई। युवक ने बताया कि जिस करंसी के संबंध में उससे पूछताछ की जा रही है, वह नकली यूएस डॉलर है। आरोपी युवक की पहचान सारंगपुर के गांव सरूरपुर गड़ा निवासी करीब 26 वर्षीय अंकुर ठाकुर के रूप में हुई है। आरोपी के पास यूएस की नकली करंसी होने का पता लगने पर यूटी पुलिस ने कार्रवाई के लिए कानूनी राय मांगी। लीगल ओपिनियन के बाद सेक्टर-24 चौकी पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आईपीसी-489बी व 489सी के तहत केस दर्ज कर लिया है। पुलिस जांच में पता लगा कि आरोपी थाईलैंड में वेटर का काम करता था। यमुनानगर निवासी जिस व्यक्ति से उसकी दोस्ती हुई, वह उसे थाईलैंड में ही मिला था। इसके बाद आरोपी अंकुर ठाकुर ने कथित तौर पर विदेश जाने के लिए किसी एक जानकार के माध्यम से उसे लाखों रुपये दिए। जांच जारी होने के चलते पुलिस ने आरोपी को फिलहाल गिरफ्तार नहीं किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें