बरेली। कैंट क्षेत्र निवासी रवि को पुलिस ने मंगलवार सुबह चौबारी मेले से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि रवि लूट और थाने के एक सिपाही पर जानलेवा हमले के मामले में वांछित था। 26 सितंबर की रात रवि ने अपने साथी महेश के साथ पिक अप गाड़ी लूटी थी। इस दौरान उसने फायरिंग भी की। नौ अक्तूबर की रात पुलिस दबिश देने गई थी तो रवि एक सिपाही पर फायर कर भाग गया था।