फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होटल से लाखों रुपये लेकर मैनेजर फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
होटल के लाखों रुपये लेकर भाग निकला मैनेजर
विज्ञापन

जमा करने की बजाय हड़प कर गया बुकिंग की रकम
सिविल लाइंस स्थित होटल हर्ष की घटना, एफआईआर दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद।
सिविल लाइंस में स्थित होटल हर्ष के लाखों रुपये लेकर मैनेजर भाग निकला। इसकी जानकारी होने पर होटल प्रबंधन में हड़कंप मच गया। इसके बाद आरोपी के खिलाफ सिविल लाइंस थाने में धोखाधड़ी व अन्य आरोपों में रिपोर्ट दर्ज कराई गई। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
हर्ष टंडन सिविल लाइंस मेें एमजी मार्ग स्थित होटल हर्ष में पार्टनर हैं। उन्होंने पुलिस से शिकायत की है कि होटल में कोलकाता निवासी अप्रतिम हल्दर नवंबर 2016 से जीएम पद पर कार्यरत था। 14 नवंबर 2017 को होटल में अरोरा नाम के व्यक्ति के आने पर पता चला कि अप्रतिम ने उनसे व अन्य लोगों से कुल 75 हजार रुपये बुकिंग के नाम पर लिए लेकिन रकम होटल के खाते में नहीं जमा कराई। इसी तरह 13/02/18 को रोहित और कुछ दिनों बाद एसपी सिंह के होटल में आने के बाद जानकारी हुई कि इन दोनों से भी बुकिंग के नाम पर क्रमश: डेढ़ और एक लाख रुपये लिए गए। जबकि इसकी जानकारी होटल प्रबंधन को नहीं दी गई। आरोप है कि पुलिस से शिकायत करने की बात कही गई तो अप्रतिम ने कोलकाता में रहने वाली अपनी बहन से होटल के खाते में 1,40,000 रुपये जमा कराए। साथ ही बाकी की रकम जल्द ही लौटाने की बात कही। तब से वह होटल में ही रह रहा था। आरोप है कि बीती 24 फरवरी को वह बिना बताए भाग निकला। इसके बाद मामले की शिकायत सिविल लाइंस थाने में की गई। सिविल लाइंस पुलिस का कहना है कि हर्ष टंडन की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच-पड़ताल करने के साथ ही आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


खाते से उड़ा दिए 50 हजार
इलाहाबाद। आंध्र प्रदेश के रहने वाले नागा मेहरचंद्र पुलवर्ती पुत्र पुलवर्ती वीरा रामप्रसाद के खाते से दो बार में 50 हजार रुपये उड़ा दिया गए। उनका आरोप है कि एक मार्च को उनके मोबाइल पर एक कॉल आई। बैंक संबंधी कुछ डिटेल पूछने के बाद फोन करने वाले ने कॉल काट दी। कुछ देर बाद पता चला कि खाते से पहले 35 हजार व दूसरी बार 15 हजार रुपये कट गए। उनका आरोप है कि जांच-पड़ताल में पता चला है कि यह धोखाधड़ी बिग बाजार के सामने एक बैंक में हुई। पुलिस का कहना है कि जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें