फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनीमाजरा में युवती से दुष्कर्म, गर्भवती

विज्ञापन
विज्ञापन
किशोरी से दुष्कर्म, प्रेग्नेंट होने पर प्रिंसिपल को बताया
विज्ञापन


- 16 साल की युवती की शिकायत पर मामला दर्ज
- जांच के बाद पुलिस ने किया आरोपी को गिरफ्तार

अमर उजाला ब्यूरो
मनीमाजरा। मौली जागरां में 16 साल की लड़की से दुष्कर्म करने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस आरोपी को वीरवार को कोर्ट में पेश करेगी। जानकारी के अनुसार मौली जागरां की दसवीं कक्षा में पढ़ने वाली 16 साल की लड़की ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि आरोपी उसका पड़ोसी है। आरोपी का पिछले काफी समय से उनके घर में आना जाना था। एक दिन आरोपी ने उसके साथ छेड़छाड़ की, परंतु उसकी इस हरकत की उसने अपने घर में कोई शिकायत नहीं की। आरोपी ने इसी बात का फायदा उठाया और उसे डरा धमका कर उसके साथ दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं आरोपी ने उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया और इस बात की किसी को जानकारी देने पर जान से मारने की धमकियां भी देता था। उसके डर से लड़की ने ये बात परिजनों से छिपाकर रखी और पीड़िता गर्भवती हो गई। जब पीड़िता को पता चला कि वो गर्भवती है तो उसने स्कूल में हेड मास्टर को इसकी जानकारी दी। इसके बाद पुलिस को शिकायत दर्ज कराई गई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें