फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क पार करते समय बुर्जुग को मारी टक्कर, घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
तेज रफ्तार एक्टिवा की चपेट में आने से बुजुर्ग घायल
विज्ञापन

चंडीगढ़। सेक्टर-34 स्थित गुरुद्वारे के पास सड़क पार कर रहे एक बुजुर्ग को तेज रफ्तार एक्टिवा ने अपने चपेट में ले लिया। इससे बुजुर्ग बीच सड़क पर गिरकर लहूलुहान हो गया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस घायल को जीएमसीएच-32 ले गई, जहां डॉक्टरों ने हालत बिगड़ते देख उसे पीजीआई रेफर कर दिया। घायल की पहचान सेक्टर-33डी निवासी गुरमीत सिंह (71) के रूप में हुई। सेक्टर-34 थाना पुलिस ने एक्टिवा चालक अभिजीत सिंह को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी है।
विज्ञापन

घटना 6 दिसंबर की है। सेक्टर-34 निवासी सरनजीत ने पुलिस को बताया कि गुरमीत सिंह सेक्टर-34 के गुरुद्वारे के पास से सड़क पार कर रहे थे। इसी बीच गुरमीत तेज रफ्तार से गुजर रही एक्टिवा की चपेट में आ गए। शोर सुनकर आसपास के लोग जमा हो गए। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। हालांकि गिरफ्तार किए गए चालक को बाद में जमानत पर रिहा कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें