पंचकूला के लिए भी महत्वपूर्ण
फोटो सहित-
चोरी में 3 नाबालिग समेत पांच गिरफ्तार, कई मामले सुलझे
सबहेड
आरोपियों के कब्जे से कब्जे से ऑटो, दो कार, दो एक्टिवा और मोबाइल बरामद
- तीनों नाबालिगों को बाल सुधारगृह भेजा, अन्य दो आरोपी दो दिन के पुलिस रिमांड पर
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। बीते दिनों रामदरबार के दुकानों के ताले तोड़कर चोरी करने के केस को मनीमाजरा थाना पुलिस ने सुलझा लिया है। पुलिस ने 3 नाबालिग सहित 5 चोरों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से एक ऑटो, दो कार, दो एक्टिवा, मोबाइल सहित अन्य सामान बरामद किया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान तीन नाबालिगों समेत पंचकूला के भैंसा टिब्बा निवासी गोपाल उर्फ विक्की (23) और मनीमाजरा निवासी बसंत कुमार (18) के रूप में हुई है। पुलिस ने नाबालिगों को बाल सुधारगृह भेज दिया है जबकि बसंत और गोपाल को दो दिन का पुलिस रिमांड मिला है।
29 और 30 नवंबर को पुलिस को शिकायत मिली थी कि मनीमाजरा थाना एरिया के अंर्तगत अलग-अलग जगहों से मारुती-800 और जेन कार चोरी हो गई है। शिकायत मिलते ही मनीमाजरा थाना प्रभारी रंजीत सिंह ने दो टीमें गठित कर सब इंस्पेक्टर विद्या नंद, हेड कांस्टेबल बलवान सिंह, कांस्टेबल विरेंद्र, नवीन, भूपिंद्र, पलविंद्र समेत अन्य पुलिसकर्मियों को शामिल किया। 30 नंवबर टीम को गुप्त सूचना मिली कि मारुती चोरी करने वाला आरोपी इंदिरा कालोनी में घूम रहा है। इसके बाद पुलिस ने ट्रैप लगाकर नाबालिग आरोपी को गिरफ्तार कर मारुती-800 बरामद कर ली जबकि उसी दिन टीम ने गुप्त सूचना पर शिवालिक गार्डन के बैक साइड से दो नाबालिग सहित आरोपी गोपाल और बसंत को गिरफ्तार किया। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि रामदरबार में हुए 5-6 दुकानों को ताले तोड़कर उन्होंने चोरी की थी। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी के जेन कार, ऑटो, मोबाइल, दो एक्टिवा समेत अन्य सामान बरामद किया है। पुलिस के अनुसार आरोपियों से बरामद हुए सामान की कीमत 6 लाख रुपये आंकी है।