फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपराध : नशा मुक्ति केंद्र में हेरोइन सप्लाई करने पहुंचे दो लोग, एक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। सेक्टर-12ए स्थित निजी नशा मुक्ति केंद्र में दो लोग मरीज को हेरोइन सप्लाई करने पहुंचे थे। जैसे ही डॉक्टर को इसकी जानकारी मिली तो उन्होंने आरोपियों को पकड़ने का प्रयास किया। आरोपियों ने गाड़ी डॉक्टर की तरफ दौड़ा दी। कर्मचारियों ने डॉक्टर की जान बचाकर एक आरोपी को दबोच लिया। घटना के दौरान एक मरीज भी घायल हो गया। कर्मचारियों ने पकड़े आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया। सेक्टर-14 थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान गुरविंद्र निवासी ढकोली के रूप में हुई है।
विज्ञापन

डॉक्टर ने पुलिस को बताया कि वे सात साल से नशा मुक्ति केंद्र चला रहे हैं। दो दिन से दो संदिग्ध व्यक्ति अस्पताल परिसर के बाहर आकर मरीजों से संपर्क करने की कोशिश कर रहे थे। डॉक्टर को शक हुआ। शनिवार को दोबारा दोनों अस्पताल के बाहर पहुंचे तो डॉक्टर अपने कर्मचारी और मरीजों के साथ दोनों से पूछताछ करने लगे। इस पर उन्होंने डॉक्टर पर हमला कर दिया।
आरोपियों ने गाड़ी चढ़ाने की कोशिश
इसके बाद आरोपियों ने एक मरीज को पकड़ लिया और गाड़ी में बैठाने लगे। जब डॉक्टर ने आरोपियों को रोकना चाहा तो आरोपियों ने दोनों पर गाड़ी चढ़ाने की कोशिश की। मौके पर मौजूद कर्मचारियों ने पत्थर मारकर गाड़ी को रोका और एक आरोपी को पकड़ लिया। जब की दूसरा भागने में कामयाब हो गया। इसके तुरंत बाद पुलिस को सूचना दी गई। सेक्टर-14 थाना पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचे। आरोपी गुरविंद्र की तलाशी ली तो उसके पास से तीन ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें