फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चाकू की नोक पर छीनाझपटी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
चाकू दिखाकर छीनाझपटी करने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पकड़े आरोपियों की पहचान मंगी (29) पुत्र ओमप्रकाश, संदीप (28) पुत्र छोटन राम गांव मुबारकपुर जिला मोहाली पंजाब के हैं। तीसरा आरोपी अरविंद (29) पुत्र प्रागू निवासी गांव पल्यी जिला आजमगढ़ उत्तर-प्रदेश है। वह डेराबस्सी की एक कंपनी में काम करता है।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि बलटाना निवासी मोहम्मद तारिफ सुबह पांच बजे जीरकपुर से पंचकूला आने के लिए ऑटो रिक्शा में बैठा था। इसमें दो सवारी पहले से बैठी थी। ऑटो में बैठते ही थोड़ी देर बाद साथ बैठी दोनों सवारियों ने उसके साथ मारपीट कर गाली-गलौच करनी शुरू कर दी। तीनों ने तारिफ को चाकू दिखाकर जबरदस्ती उसका सामान, पैसे, मोबाइल फोन, बैग छीन लिया। माजरी चौक के नजदीक मोहम्मद तारिफ को धक्का देकर ऑटो से नीचे गिरा दिया। इसके बाद वह मौके से फरार हो गये। सूचना पर पहुंची पुलिस पीसीआर ने मोहम्मद तारिफ को इलाज के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया। पुलिस द्वारा मामले में कार्रवाई कर तीनों आरोपियों मंगी (ऑटो चालक), संदीप और अरविंद को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों से एक मोबाइल फोन और घटना से प्रयुक्त ऑटो को बरामद कर लिया गया है ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें