फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कबाड़ गोदाम मालिक को लूटने में शामिल एक आरोपी काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
पिंजौर के गांव मढ़ावाला में कबाड़ गोदाम मालिक से 20 हजार रुपये लूट मामले में पुलिस आरोपियों तक पहुंच गई है। पीछा करने के दौरान फायरिंग करते वक्त चार आरोपी कार छोड़कर भागे निकले थे, उस कार नंबर के आधार पर पुलिस ने एक आरोपी पंजाब के गुरदासपुर निवासी पंकज वर्मा को गिरफ्तार कर लिया है। अभी इस मामले में शामिल अन्य आरोपी फरार हैं। पुलिस ने शनिवार को आरोपी को ड्यूटी मजिस्ट्रेट के सामने पेशकर पांच दिन के रिमांड लिया है। पुलिस के मुताबिक लूट करने वाले सभी आरोपी पंजाब के हैं। डीसीपी पंचकूला कमलदीप गोयल ने बताया कि इस घटना को अंजाम देने वालों के तार गैंगस्टर दिलप्रीत सिंह बाबा से जुड़े हैं। जिसका खुलासा आरोपी पंकज गर्ग ने किया है। पुलिस उसे रोपड़ जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लेकर आएगी। उसे कई लूट की दूसरे मामलों का भी खुलासा हो सकता है। उन्होंने बताया कि रिमांड पर पकड़े आरोपियों से पूछताछ कर अन्य आरोपियों को भी पुलिस जल्द गिरफ्तार कर लेगी।
विज्ञापन

कार डिटेल के आधार पुलिस पंकज तक कैसे पहुंची
शनिवार को डीसीपी कमलदीप गोयल ने बताया कि पुलिस ने जब कार को जब्त किया और उसकी डिटेल खंगाली तो कार गुलशन राय पंजाब के गुरदासपुर निवासी के नाम पर रजिस्टर पाई। इसके बाद पुलिस ने जांच की तो पाया कि गुलशन के बेटे पंकज वर्मा ने आरोपियों को कार दी थी। इसके बाद आरोपी कार से वारदात को अंजाम देने के लिए मंढ़ावाला आए थे। पुलिस पूछताछ में आरोपी पंकज ने बताया कि वह वारदात वाले दिन चारों आरोपियों के साथ नही था। पंकज आरोपियों के साथ वारदात से पहले रैकी करने आया था। वहीं इस आरोपी द्वारा लूट की घटना को अंजाम देने वाले लोगों की गाड़ी और अन्य तरीकों से मदद की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें