फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचकूलाः बरवाला में बेरहमी से फोरमैन की हत्या, कमरे में खून से लथपथ मिला शव

Sun, 15 Dec 2019 01:41 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

बरवाला-मौली मार्ग पर स्थित ओम पैकिंग इंडस्ट्री बतौड़ में शुक्रवार रात को फैक्टरी के ही दो मजदूरों ने रंजिशन फोरमैन की बेरहमी से हत्या कर दी। 35 वर्षीय फोरमैन मोहम्मद मोबिन निवासी रहमत मस्जिद, रामगढ़ी अलीशेर जिला हापुड़, उत्तर प्रदेश का रहने वाला था। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मोहम्मद मोबिन बरवाला-मौली मार्ग पर स्थित ओम पैकिंग इंडस्ट्री बतौड़ में फोरमैन के पद पर कार्यरत था।

विज्ञापन


वह इंडस्ट्री के अंदर ही एक कमरे में खून से लथपथ मिला। साथ लगते दूसरे कमरे में दो अन्य मजदूर मनीष और सिन्टू निवासी बिहार भी थे। वहीं बरामदे में तीन अन्य मजदूर बालेश्वर, अनिल और ओमकार भी सोए थे। सुबह करीब छह बजे बरामदे में सोए मजदूरों ने उठकर देखा कि फोरमैन के कमरे कर दरवाजा खुला है। वह खून से लथपथ पड़ा है। उसके सिर और मुंह पर नुकीले औजारों से चोट के निशान थे।

मुंह से खून बह रहा था। साथ वाले कमरे में रहने वाले दो मजदूर मनीष और सिन्टू लापता थे। बरामदे में सोए मजदूरों ने मोहम्मद मोबिन को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बरवाला पहुंचाया, जहां से उसे नागरिक हास्पिटल सेक्टर-6 पंचकूला रेफर कर दिया। डॉक्टरों ने उसे मृतक घोषित कर दिया।
विज्ञापन


मजदूरों ने इस घटना की सूचना इंडस्ट्री के मालिक मनोज शर्मा को दे दी। सूचना मिलते ही मनोज शर्मा भी पंचकूला अस्पताल पहुंचा। वहीं पुलिस को नागरिक अस्पताल से मर्डर की सूचना मिली। सूचना मिलते ही बरवाला पुलिस चौकी इंचार्ज ऋषि पाल, एसएचओ चंडी मंदिर नवीन कुमार, सीन ऑफ क्राइम टीम की रिति सैनी, डिटेक्टिव स्टाफ की टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर घटना का जायजा लिया।

पुलिस ने मोबिन के पुत्र गुलजार की शिकायत पर आरोपी मनीष और सिन्टू के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस फरार दोनों मजदूरों मनीष व सिन्टू के मोबाइल नंबरों की लोकेशन के आधार पर तलाश में जुटी है। दोनों आरोपी बिहार के बताए जा रहे हैं। जो तीन-चार दिन पहले ही इंडस्ट्री में काम पर आए थे। मोहम्मद मोबिन करीब दो साल से इंडस्ट्री में फोरमैन के पद पर काम कर रहा था।
विज्ञापन

पुलिस घटना की हर पहलू से जांच में जुटी है। घटना को अंजाम किसी रंजिश को लेकर दिया गया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें