फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपराध : पिता के साथ गई बच्ची की हत्या, शव बंदरघाटी में मिला, पिता लापता, पुलिस ने हत्या का केस किया दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। पावर कॉलोनी निवासी 12 साल की बच्ची की हत्या के बाद सेक्टर-23 चंडीमंदिर थाने के अंतर्गत बंदरघाटी के पास उसका शव मिलने से हड़कंप मच गया है। बच्ची के पिता के भी लापता होने से पुलिस अलर्ट हो गई है। मामले की सूचना मिलने पर चंडीमंदिर पुलिस, सेक्टर-26 सीआईए, सेक्टर-19 क्राइम ब्रांच के अलावा डीएसपी मोहित हांडा ने हालात का जायजा लिया। पंचकूला पुलिस पीसीआर नंबर-16 के इंचार्ज थाना चंडीमंदिर के ईएएसआई ब्रह्मानंद की शिकायत पर हत्या करने और सबूत मिटाने का मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

ब्रहमानंद के मुताबिक रविवार सुबह सवा नौ बजे वह ड्राइवर होमगार्ड गुरजंट सिंह के साथ गश्त करते डंपिंग ग्राउंड चौक सेक्टर-23 पंचकूला से नेशनल हाईवे पंचकूला रामगढ़ बंदरघाटी की तरफ से जा रहे थे। उन्होंने पीसीआर को कुछ समय के लिए बंदरघाटी के नजदीक पीर बाबा के पास सड़क पर रोका, तो उनकी नजर सड़क से नीचे बाईं तरफ पहाड़ियों में पड़ी। उन्होंने देखा कि एक बच्ची का शव झाड़ियों में फंसा हुआ था। बच्ची की उम्र करीब 12 साल की थी। थाना चंडीमंदिर प्रभारी को इसकी सूचना दी गई। इसके बाद एसएचओ अरविंद कुमार, महिला सहायक उपनिरीक्षक शिवानी और अन्य पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। जांच के दौरान देखा कि बच्ची के मुंह एवं नाक से खून निकला हुआ था। शरीर का कुछ भाग नीला और कुछ भाग पीला पड़ा हुआ था। किसी ने बीती रात किशोरी की हत्या करके लाश को खुर्दबुर्द करने के लिए यहां पर फेंका था।
पिता के साथ सेक्टर-14 गई थी अग्रिमा
प्रारंभिक जांच में पुलिस ने सभी चौकियों और थानों में बच्चियों के गुमशुदगी का रिकॉर्ड खंगाला। पुलिस के अनुसार बच्ची की पहचान हो गई है। पॉवर कॉलोनी निवासी बच्ची के पिता भूपेंद्र सिंह कोचिंग सेंटर चलाता है। मां लक्ष्मी भंडारी शक्ति भवन सेक्टर-6 में बतौर क्लर्क कार्यरत हैं। भूपेंद्र शनिवार को अग्रिमा को सेक्टर-14 के लिए लेकर गया था, लेकिन देर रात तक नहीं लौटा। उसका मोबाइल भी बंद हो गया था। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी थी। सुबह जब चंडीमंदिर पुलिस को बच्ची का शव मिला, तो परिवार वालों को बुलाकर बच्ची की शनाख्त करवाई गई। चंडीमंदिर थाना प्रभारी अरविंद कुमार ने बताया कि फिलहाल बच्ची का शव नागरिक अस्पताल सेक्टर-6 में रखवा दिया है। शव का सोमवार को पोस्टमार्टम होगा।
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर फोटो आने के बाद हुई पहचान
पुलिस ने बताया कि बच्ची की फोटो सोशल मीडिया पर आने के बाद औद्योगिक क्षेत्र फेज-2 बिजली कॉलोनी के लोगों ने मौके पर पहुंचकर बच्ची की पहचान की। बच्ची की पहचान करने के बाद उसका शव सेक्टर-6 सिविल अस्पताल में रखवा दिया गया है। औद्योगिक क्षेत्र फेज-2 बिजली कॉलोनी के रहने वाले रमाकांत शर्मा, सुनीता सिंह ने बताया कि बच्ची बहुत तेज दिमाग की थी। वह चंडीगढ़ के सेक्टर-26 के कान्वेंट स्कूल में चौथी कक्षा की छात्रा थी। बच्ची का स्वभाव बहुत अच्छा था। वह खेलने और पढ़ने में बहुत तेज थी। बच्ची की इस तरह से हत्या होने से उन्हें बहुत सदमा लगा है।
बच्ची का शव मिलने की सूचना पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। इसमें जो भी आरोपी पाया जाएगा उस पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। - मोहित हांडा, पुलिस उपायुक्त , पंचकूला पुलिस
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें