फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपराध : वकील का खाता हैक कर 32 हजार रुपये निकाले

विज्ञापन
विज्ञापन
वकील का खाता हैक कर 32 हजार रुपये निकाले
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। शहर के सेक्टर-16 निवासी एक वकील का खाता हैक कर 32220 रुपये निकालने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित ने इसकी शिकायत डीसीपी पंचकूला और सेक्टर-14 पुलिस को दी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में सेक्टर-16 निवासी एडवोकेट ललित गुप्ता ने बताया कि उसकी बेटी महक गुप्ता कनाडा में रहती है। उसका फेडरल बैंक में एक ज्वाइंट अकाउंट है। इसमें महक गुप्ता पहली, ललित गुप्ता दूसरे और ललित गुप्ता की पत्नी अंजू गुप्ता तीसरी खाता धारक है। ललित गुप्ता ने बताया कि उस खाते के साथ बैंक में जो नंबर उन्होंने जुड़वाया था, उसका वे प्रयोग नहीं कर रहे थे। इसलिए कंपनी ने वह नंबर किसी और को जारी कर दिया। हैकरों ने पैरालिक्स और माउजर इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी के नाम से खाता हैक कर आठ और नौ दिसंबर 2021 को उनके खाते से 32200 रुपये निकाल लिए। ललित गुप्ता ने बताया कि उन्हें इस बारे में 21 मार्च को तब पता चला जब बैंक स्टेटमेंट देखी। पता चलने के बाद उन्होंने ठगी की शिकायत डीसीपी पंचकूला और सेक्टर-14 पुलिस को दी। सेक्टर-14 थाना प्रभारी रामभगत ने बताया कि शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें