पंचकूला। सेक्टर-2 स्थित मकान में अनियंत्रित जीप ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद घर की बाहरी दीवार गिर गई और घर के अंदर खड़ी गाड़ी भी डैमेज हो गई। सेक्टर-2 निवासी विवेक सहगल ने पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक चार जून को थार जीप अनियंत्रित गति से सेक्टर-2 निवासी विवेक सहगल के घर में टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद उनके घर की दीवार गिर गई।
दीवार गिरने के साथ घर के अंदर खड़ी गाड़ी के शीशे और कार भी क्षतिग्रस्त हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने थार जीप मालिक पर केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पुलिस ने बताया कि इस मामले की सीसीटीवी फुटेज भी जल्द ही लेकर जांच की जाएगी। इसमें जो भी आरोपी पाया जाएगा उस पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।