फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपराध : भाई का मर्डर करने वाला आरोपी गिरफ्तार, दुनाली बंदूक बरामद, पुलिस ने आरोपी को एक दिन के रिमांड पर लिया

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। चूनाभट्टी गांव में छोटे भाई अजीत सिंह की गोली मारकर हत्या करने के मामले में आरोपी सतनाम को चंडीमंदिर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार करने के बाद आरोपी से पुलिस ने दुनाली बंदूक और लाइसेंस बरामद कर लिया है। थाना प्रभारी अरविंद कंबोज ने बताया कि बंदूक का लाइसेंस आरोपी सतनाम के नाम पर था। सतनाम से उसके दोस्त के बारे में पूछताछ करने के लिए पुलिस ने जिला अदालत से रिमांड मांगा।
विज्ञापन

अदालत ने आरोपी को एक दिन के रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस कई एंगल पर मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने आरोपी का मेडिकल करवाया है। वहीं फोरेंसिक टीम की तरफ से आरोपी के कपड़े लेकर मधुबन लैब भेजे गए हैं। वहीं इसकी रिपोर्ट भी 15 दिन के अंदर आ जाएगी। इसके अलावा टीम की ओर से सारे साक्ष्य जुटाए गए हैं। पुलिस टीम ने आरोपी का लाइसेंस भी जब्त कर लिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुुसार अमरजीत कौर ने पुलिस को शिकायत दी कि उनके बड़े बेटे आरोपी सतनाम सिंह ने अपने छोटे भाई अजीत सिंह की 5 मई को देर रात गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या करने के बाद आरोपी सतनाम सिंह ने वीडियो बनाकर फेसबुक में डाला था। मां ने पुलिस कंट्रोल रूम फोन किया था। फोन करने के बाद मौके पर पुलिस पहुंची। पुलिस ने आरोपी सतनाम सिंह को गिरफ्तार कर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें