फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: क्राइम ब्रांच ने सेक्टर-8 में महिला का पर्स छीनने वाला आरोपी दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरु नानक कॉलोनी मोहाली का रहने वाला लवली से पर्स, मोबाइल और दस्तावेज बरामद
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। सेक्टर-8 में महिला का पर्स छीनने वाले आरोपी को क्राइम ब्रांच-26 ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान लवली (20) निवासी गुरु नानक कॉलोनी, दफरपुर, जिला मोहाली के रूप में हुई है।
घटना 10 दिसंबर की है। महिला खरीदारी करने के बाद अपनी कार में बैठने लगी थीं कि तभी आरोपी ने उनकी मां के हाथ से पर्स झपट लिया और वहां से भाग निकला। पर्स में मोबाइल फोन, आधार कार्ड सहित कई जरूरी दस्तावेज रखे थे।
विज्ञापन

शिकायत पर एसीपी क्राइम अरविंद कंबोज के दिशा-निर्देश में क्राइम ब्रांच सेक्टर-26 की टीम ने जांच शुरू की। टीम इंचार्ज दलीप सिंह और एएसआई नीरज ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक मनप्रीत सिंह ने बताया कि आरोपी से महिला का पर्स, मोबाइल फोन और सभी दस्तावेज बरामद कर लिए गए हैं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई पूरी करते हुए उसे कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
पुलिस अधिकारियों ने कहा कि शहर में चोरी, स्नैचिंग सहित अन्य अपराधों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है और किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें