पंचकूला। क्राइम ब्रांच-19 की टीम ने घग्गर नदी क्षेत्र से एक युवक को गिरफ्तार किया, जिसके कब्जे से 20.40 ग्राम हेरोइन और 23,700 रुपये ड्रग मनी बरामद की है।
एसीपी क्राइम अरविंद कंबोज ने बताया कि टीम को सूचना मिली कि सेक्टर-24 के पास युवक नशा सप्लाई के इरादे से मौजूद है। क्राइम ब्रांच इंचार्ज मुकेश सैनी की अगुवाई में टीम मौके पर पहुंची और दबिश देकर आरोपी को काबू किया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान श्री भगवान उर्फ चीकू, सेक्टर-25, पंचकूला के रूप में हुई। डीसीपी क्राइम मनप्रीत सिंह सूदन ने बताया कि आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है और उसे बुधवार को अदालत में पेश किया जाएगा।