पंचकूला। क्राइम ब्रांच-26 की टीम ने दो गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से 7 किलो 415 ग्राम गांजा बरामद हुआ है। आरोपियों की पहचान ललित कुमार गांव मौली पिंड चंडीगढ़ और आशिफ अहमद मनीमाजरा चंडीगढ़ निवासी के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, रविवार को क्राइम ब्रांच की टीम औद्योगिक क्षेत्र फेज-2 में मौजूद थी। इसी दौरान एक व्यक्ति पुलिस की गाड़ी देखकर भागने लगा। पुलिस कर्मचारियों ने तुरंत उसे काबू कर लिया। आरोपी ललित कुमार से 2 किलो 65 ग्राम गांजा बरामद हुआ। क्राइम ब्रांच की दूसरी टीम ने आरोपी आशिफ अहमद को गिरफ्तार किया है। उसके पास से 5 किलो 350 ग्राम गांजा बरामद हुआ। दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना सेक्टर-20 में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।