पंचकूला। पुलिस ने मिली शिकायत के आधार पर बाइक और एक्टिवा चोरी होने की शिकायत दर्ज की है। पुलिस को दी शिकायत में सवेज निवासी गांव माजरी ने बताया कि वह दोपहर दो बजे विशाल मेगामॉल के पास आए। इसके बाद अपनी एक्टिवा खड़ी कर चला गया। जब वापस आया तो एक्टिवा पार्किंग में नहीं थी।
अपने स्तर पर तलाश करने के बाद पुलिस को शिकायत दी। सेक्टर-5 पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं सेक्टर-16 निवासी सुहेल ने बताया कि उन्होंने अपनी बाइक 22 जुलाई को घर के सामने खड़ी की थी। 23 जुलाई को बाइक वहां नहीं थी। उन्होंने पुलिस को शिकायत दी। सेक्टर-14 पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस द्वारा सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले जा रहे हैं।