फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपराध : हरियाणा ट्रांसपोर्ट डायरेक्टर की गाड़ी के शीशे तोड़ने का प्रयास, केस दर्ज, ड्राइवर ने पुलिस को दी शिकायत, मोरनी में जाम के दौरान जान से मारने की भी धमकी दी

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। हरियाणा ट्रांसपोर्ट डायरेक्टर की गाड़ी के शीशे तोड़ने का मामला सामने आया है। चंडीमंदिर पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में दयाल ने बताया कि वह अभयपुर का रहने वाला है। हरियाणा के ट्रांसपोर्ट डायरेक्टर वीरेंद्र दहिया की गाड़ी में बतौर ड्राइवर तैनात हैं। 3 जुलाई को वह सरकारी गाड़ी लेकर ड्यूटी के दौरान मोरनी गए थे। मोरनी में जाम लगा था।
विज्ञापन

हरियाणा ट्रांसपोर्ट डायरेक्टर वीरेंद्र दहिया ने रोडवेज के ड्राइवर प्रेम से जाम लगा होने का कारण पूछा। ड्राइवर प्रेम ने वीरेंद्र अग्रवाल से जाम हटाने के लिए कहा और अपनी गाड़ी लेकर निकल गए। जब दयाल गाड़ी को लेकर थोड़ा आगे पहुंचा तो वीरेंद्र अग्रवाल का लड़का सौरभ अपने पांच दोस्तों के साथ आया और अपनी गाड़ी को हरियाणा ट्रांसपोर्ट डायरेक्टर की गाड़ी के आगे लगा दी। इस बात का उन्होंने विरोध किया और गाड़ी को बैक कर रास्ता बदला।
इसके बाद भी वीरेंद्र अग्रवाल और उसके लड़के ने गाड़ी के शीशे तोड़ने का प्रयास कर जान से मारने की धमकी दी। दयाल ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पुलिस पहुंची। चंडीमंदिर पुलिस ने बताया कि आरोपी वीरेंद्र अग्रवाल, सौरभ अग्रवाल पर केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। इसमें जो भी आरोपी पाया जाएगा उस पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें