पंचकूला। सेक्टर-26 क्राइम ब्रांच की टीम ने शराब बनाने के आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान संजीव सिंगला उर्फ संजू वासी छतरी वाला कुआं बरवाला हाल सिल्वर सिटी डेराबस्सी पंजाब के रूप में हुई है। आरोपी संजीव सिंगला को जिला अदालत में पेश किया गया। अदालत ने आरोपी को चार दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 25 मई को वाटर फिल्टरेशन सिस्टम (आरओ) की आड़ में अलीपुर औद्योगिक क्षेत्र में शराब का धंधा करने वाली फैक्टरी का भंडाफोड़ सीएम फ्लाइंग और क्राइम ब्रांच सेक्टर-26 की टीम ने किया था। शराब बनाने वाला सामान और अन्य सामान बरामद कर चार आरोपियों को गिरफ्तार भी किया था। इनके खिलाफ पुलिस चंडीमंदिर में पंजाब आबकारी अधिनियम और हरियाणा संशोधन अधिनियम के तहत केस दर्ज किया था। पुलिस इस मामले में 25 मई को आरोपी अंकित, मोंटी, कमल और रवि को गिरफ्तार किया। इसमें आरोपी संजीव सिंगला पुलिस की गिरफ्त से बाहर था।