फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन साल, 35 चोरी, 23 लाख की संपत्ति बनाने वाले चार चोर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। जिले में 35 वारदातों को अंजाम देने के मामले में चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सागर उर्फ साबर, भोला, नरेश कुमार और महिला आरोपी राजेशा के रूप में हुई है। चारों आरोपियों को जिला अदालत में पेेश किया गया। अदालत ने आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। सेक्टर-26 क्राइम ब्रांच इंचार्ज इंस्पेक्टर अमन कुमार ने बताया कि आरोपी सागर और भोला लोहा खरीदने का काम करते हैं।
विज्ञापन

आरोपी तीन वर्षों के दौरान नारायणगढ़, शहजादपुर, बरवाला, मौली, रायपुररानी क्षेत्र के गांवों में चोरी की वारदात को अंजाम दे चुके हैं। इन लोगों ने रायपुररानी क्षेत्र के गांव बहबलपुर, नटवाल, टोडा, मौली, बागवाला, खेडी, हरिपुर, जासपुर, नयागांव सहित अन्य गांवों में रात के समय घरों में घुसकर अलमारी और बक्सों का ताला तोड़कर पैसे, सोने-चांदी के जेवर चोरी करने के मामलों को अंजाम दिया। चोरी की रकम और सामान को आपस में बांटे लेते थे। सोने-चांदी के जेवरों को करनाल और शहजादपुर शहर में ज्वेलर्स को बेच देेते थे।
चोरी के जेवरों को सागर उर्फ साबर अपनी साली राजेशा पत्नी अमर वासी चांसराय मंगल कॉलोनी करनाल के माध्यम से भी ज्वेलर को बेचते थे। जेवर बेचने से जो पैसा मिलता था, उसे आपस में बांट लेते थे। उन्होंने बताया कि आरोपियों ने लूट से लाखों की प्रॉपर्टी बना ली है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने करीब 23 लाख की चोरी की है। आरोपियों को जिला अदालत में पेश किया। अदालत ने सभी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें