संवाद न्यूज एजेंसी
रायपुररानी। समलेहड़ी में चल रही क्रिकेट प्रतियोगिता में जौली की टीम ने विजेता का खिताब हासिल किया। टूर्नामेंट में मुख्यातिथि अमित वालिया नगर पालिका नारायणगढ़, परमाल छोटी कोहड़ी, स्वर्ण सिंह जिलाध्यक्ष भाजपा किसान मोर्चा रहे। टूर्नामेंट में मैन ऑफ द मैच का खिताब गुलशन बिल्ला को दिया गया।
गांव समलेहड़ी में चले एक दिवसीय टूर्नामेंट में 16 टीमों ने भाग लिया। टूर्नामेंट का पहला सेमीफाइनल बिचपडी और जौली की टीम के बीच खेला गया। जिसे जौली की टीम ने जीता। टूर्नामेंट का दूसरा सेमीफाइनल समलेहड़ी और बिल्ला की टीम के बीच खेला गया। इसे गांव बिल्ला की टीम ने जीता। फाइनल मुकाबला बिल्ला और जौली टीम के बीच खेला गया। इसमें बिल्ला की टीम ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग का फैसला लिया। जौली की टीम 44 रन बनाए। वहीं, बिल्ला टीम ने 33 रन बनाए।
इसके बाद जौली की टीम ने मैच का खिताब अपने नाम किया व मुख्यातिथि स्वर्ण सिंह उर्फ सोनू हरियोली की ओर से अपने निजी कोष से 11000 रुपये इनाम राशि जीतने वाली टीम को दी गई। इस मौके पर सुखबीर सिंह समलेहड़ी, बहादुर, बॉबी, आकाश, इरफान, असलम, शशिद, राजन, बिल्लू, अकबर, ईशु आदि मौजूद रहे।