फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: विवाद के बाद भाग रहे क्रेटा चालक ने 26 वर्षीय युवक को कुचला

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। सेक्टर-5 में नाइट क्लब के बाहर रविवार तड़के युवकों के बीच हुए विवाद ने उस समय गंभीर रूप ले लिया, जब वहां से भाग रहे एक क्रेटा चालक ने सड़क पर खड़े 26 वर्षीय युवक हिमांशु को कार से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि हिमांशु हवा में उछलकर सड़क पर काफी दूर जा गिरा। हादसे में उसके पैर में गंभीर चोट आई है। घायल को उपचार के लिए सेक्टर-6 स्थित नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


घटना तड़के करीब 3:30 बजे की है। पुलिस के अनुसार, नाइट क्लब के बाहर किसी बात को लेकर कुछ युवकों का पंजाब निवासी हरदीप से विवाद हो गया था। देखते ही देखते कहासुनी हाथापाई में बदल गई। इसी दौरान हरदीप वहां से बचने के लिए अपनी कार की ओर भागा और क्रेटा लेकर तेज रफ्तार में निकलने लगा। इसी दौरान सड़क पर मौजूद हिमांशु कार की चपेट में आ गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार की टक्कर लगते ही हिमांशु उछलकर दूर जा गिरा, लेकिन चालक ने कार रोकने के बजाय मौके से भागने का प्रयास किया। तेज रफ्तार में भाग रही कार कुछ दूरी पर अनियंत्रित होकर सड़क के बीच बने डिवाइडर से जा टकराई। हादसे में क्रेटा के शीशे टूट गए और कार भी क्षतिग्रस्त हो गई।
विज्ञापन


इसी दौरान इलाके में गश्त कर रही सेक्टर-5 थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने कार समेत चालक हरदीप को पकड़ लिया। दुर्घटनाग्रस्त क्रेटा को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी गई है।
सेक्टर-5 थाना प्रभारी संदीप सिंह ने बताया कि आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। घायल हिमांशु और उसके साथ मौजूद युवकों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। उनके बयानों के आधार पर केस दर्ज कर पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है। पुलिस नाइट क्लब के बाहर हुए विवाद की वजह और हादसे से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें