फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैंगस्टरों पर वार : 537 ठिकानों पर दबिश, 295 गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


चंडीगढ़। पंजाब पुलिस ने मंगलवार को राज्य को गैंगस्टर मुक्त बनाने के लिए गैंगस्टरों पर वार अभियान के 210वें दिन कार्रवाई की। गैंगस्टरों के सहयोगियों से जुड़े 537 ठिकानों पर दबिश दी गई। पुलिस ने सात हथियारों सहित 295 लोगों को गिरफ्तार किया। 198 के खिलाफ निवारक कार्रवाई हुई और पांच भगोड़े दबोचे गए।
पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने बताया कि अभियान शुरू होने के बाद से कुल 61,877 गिरफ्तारियां की जा चुकी हैं। उन्होंने आम लोगों से एंटी-गैंगस्टर हेल्पलाइन नंबर 93946-93946 पर जानकारी साझा करने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

युद्ध नशेयां विरुद्ध अभियान के 535वें दिन भी कार्रवाई जारी रही जिसमें 63 नशा तस्कर गिरफ्तार हुए। उनके पास से 1.6 किलोग्राम नशीली गोलियां और 500 रुपये की ड्रग मनी बरामद हुई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें