फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैंगस्टरां ते वार अभियान : आठ महीनों में 72,311 व्यक्ति गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब पुलिस का गैंगस्टरों के खिलाफ अभियान जारी है और आठ महीने में राज्यभर में 1.34 लाख छापे मारे गए। इनमें गैंगस्टरों और उनके सहयोगियों सहित कुल 72,311 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन

विशेष डीजीपी कानून एवं व्यवस्था प्रवीण सिन्हा ने बताया कि पुलिस ने 1,224 हथियार, 3,555 कारतूस और 377 मैगजीन जब्त कीं। इसके अलावा 263 तेजधार हथियार और 15 हैंड ग्रेनेड भी बरामद किए गए। अभियान के तहत 1,858 भगोड़े अपराधियों को भी पकड़ा गया है। लोग एंटी-गैंगस्टर हेल्पलाइन नंबर 93946-93946 पर गुप्त जानकारी दे सकते हैं।
पुलिस का नशे के विरुद्ध अभियान भी चल रहा है। रविवार को 96 नशा तस्कर गिरफ्तार हुए। उनके कब्जे से 57.6 किलोग्राम हेरोइन और 1,550 रुपये की ड्रग मनी बरामद हुई। 14 व्यक्तियों को नशा मुक्ति उपचार के लिए प्रेरित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें