फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: पटाखा साइलेंसर पर सख्ती, 5 चालान, 2 बाइक जब्त

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। शहर में बुलेट मोटरसाइकिलों के मॉडिफाइड साइलेंसर से पटाखों जैसी आवाज निकालने वालों पर ट्रैफिक पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। विशेष चेकिंग अभियान के दौरान 5 चालान किए गए, जबकि 2 बाइकों को मौके पर ही जब्त कर लिया गया। सिटी ट्रैफिक एसएचओ वरिंद्र कुमार के नेतृत्व में टीम ने नाकाबंदी कर वाहनों की जांच की। इस दौरान कई ऐसे वाहन पकड़े गए, जिनमें साइलेंसर में अवैध बदलाव कर तेज आवाज पैदा की जा रही थी। कार्रवाई के दौरान जब्त की गई एक बाइक पर 32 हजार रुपये और दूसरी पर 24,500 रुपये का जुर्माना लगाया गया। वहीं अन्य तीन चालकों के भी 10-10 हजार रुपये के चालान किए गए। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें