फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानेसर घोटालाः अदालत में पेश हुए पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा, नहीं हो सकी आरोपों पर बहस

Wed, 18 Dec 2019 04:00 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पंचकूला
विज्ञापन
भूपेंद्र सिंह हुड्डा और मनोहर लाल खट्टर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
हरियाणा के मानेसर में 900 एकड़ जमीन अधिग्रहण मामले में मंगलवार को पंचकूला की सीबीआई कोर्ट में सुनवाई हुई। इस दौरान हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा समेत अन्य आरोपी कोर्ट में पेश हुए। मंगलवार को आरोपियों पर लगे आरोपों पर बहस होनी थी। लेकिन बचाव पक्ष की तरफ से एक वकील के नहीं आने के कारण बहस नहीं हो सकी। इसके बाद कोर्ट ने मामले की आगामी सुनवाई के लिए 16 जनवरी की तिथि निर्धारित की। इससे पहले सीबीआई पूर्व मुख्यमंत्री आरोपी भूपेंद्र सिंह हुड्डा समेत 34 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट फाइल कर चुकी है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें