फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घोड़ी पर चढ़ बरात लाया रुबल: पुलिस के पहरे में लिए सात फेरे... क्यों हो रही माैली की इस शादी की चर्चा

Mon, 07 Apr 2025 01:28 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला

सार

अंबाला का रुबल बग्गी घोड़ी पर बैठकर पंचकूला के गांव माैली में बरात लेकर आया था। इस दाैरान पुलिस का सख्त पहरा रहा क्योंकि रुबल दलित है और दूसरी जाति के लोगों ने उसके घोड़ी पर चढ़कर बरात लाने पर एतराज जताया था। 
विज्ञापन
बरात लेकर पहुंचा दूल्हा - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंचकूला के खंड रायपुररानी के गांव मौली में दलित बेटी की शादी रविवार को रुबल आजाद गांव तंदवाली जिला अंबाला के साथ हुई। इस दौरान काफी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। दुल्हा बग्गी घोड़ी पर बैठकर ढोल और बैंड बाजे के साथ बरात लेकर पहुंचा। इस दौरान लड़की पक्ष के आंगन में खूब रौनक देखने को मिली। 
विज्ञापन


रायपुररानी थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सोमवीर ढाका ने बताया कि एक सप्ताह पहले दलित की बेटी की शादी में दूल्हे के घोड़ी पर चढ़कर बारात ले जाने का कुछ लोगों ने विरोध किया था। यह मामला पुलिस के पास पहुंचा तो दोनों समाज के लोगों के साथ पंचायत कर बातचीत की गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन


पंचायत में सहमति बनने के बाद रविवार को दूल्हा पक्ष के लोग धूमधाम से घोड़ी पर चढ़कर बरात लेकर आए। पुलिस की सुरक्षा के बीच यह शादी संपन्न हुई।

नाचते गाते निकले लोग

शादी में लड़की पक्ष के आंगन में खूब रौनक देखने को मिली। इस दौरान वर-वधू ने अपने अपने परिजनों व रिश्तेदारों की मौजूदगी में विधिवत रूप से शादी की रस्में पूरी कीं। इस अवसर पर दलित अधिकार मंच पंचकूला से एडवोकेट रणधीर सिंह साथी, पूर्व सरपंच लक्ष्मण बतौड़, महिपाल, वेद प्रकाश, प्रेमचंद, मोहनकोट, बलदेव भरेली, पवन रंधावा, गुरप्रीत सिंह, मुकेश सहित गांव व इलाके के मौजिज व्यक्तियों ने शादी में शिरकत करते हुए बेटी को आशीर्वाद दिया। साथ ही शांतिपूर्ण शादी संपन्न करवाने पर पुलिस की सराहना की। इस अवसर पर डीसीपी पंचकूला हिमाद्री कौशिक, डीसीपी मुकेश मल्होत्रा ट्रैफिक एंड क्राइम, एसीपी सुरेंद्र, एसीपी अजीत, एसएचओ चंडीमंदिर रामपाल, एसएचओ रायपुररानी सोमवीर ढाका, मौली पुलिस चौकी इंचार्ज रवि प्रकाश सहित अन्य पुलिस कर्मी मौजूद रहे।

भीम आर्मी चीफ ने दी शुभकामनाएं

नगीना के सांसद भीम आर्मी चीफ एडवोकेट चंद्रशेखर आजाद ने वीडियो कॉल के माध्यम से रूबल आजाद और उनकी पत्नी मंजू आजाद को नवजीवन की मंगलकामनाएं दी गईं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें