फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा : प्रदेश में कपास व्यापारी एकमुश्त टैक्स अदा कर ले सकेंगे लाइसेंस

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। हरियाणा में अब कपास पिराई का कार्य करने वाले व्यापारी एकमुश्त टैक्स अदा करके लाइसेंस ले सकेंगे। मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया कि अब कपास पिराई करने वाले व्यापारी प्रति यूनिट एक्पेलर पर 42 हजार रुपये का एकमुश्त टैक्स अदा करके लाइसेंस ले सकेंगे और प्रत्येक वित्त वर्ष में यह टैक्स देंगे। यह निर्णय तीन साल के लिए लागू होगा। इसके बाद टैक्स की दोबारा समीक्षा की जाएगी। शुक्रवार को यहां सीएम आवास संत कबीर कुटीर में भारतीय व्यापार मंडल एवं हरियाणा ऑयल मिल्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों के साथ बैठक सीएम ने बैठक की। बैठक में कृषि मंत्री जेपी दलाल, मार्केटिंग बोर्ड के मुख्य प्रशासक टीएल सत्यप्रकाश, अतिरिक्त प्रधान सचिव आशिमा बराड़ भी इस मौके पर मौजूद रहे।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने कहा कि इससे प्रदेश में व्यापार बढ़ेगा, साथ ही सरकार को राजस्व भी मिल सकेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि बाहर से लाकर पिराई करने वाली कपास यूनिट को एल-1 फार्म भरना अनिवार्य होता है। अब इस निर्णय से एल-1 फार्म नहीं भरना पड़ेगा। इस प्रकार बिनौला ऑयल मिल्स की प्रोसेसिंग फीस के रूप में प्रति यूनिट सरकार को 42 हजार रुपये का राजस्व मिलेगा। प्रदेश में लगभग 453 क्रशिंग यूनिट व 1520 एक्पेलर यूनिट हैं। इस निर्णय पर भारतीय व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने खुशी का इजहार किया। भारतीय व्यापार मंडल शीघ्र ही राज्य स्तरीय समारोह का आयोजन कर मुख्यमंत्री व कृषि मंत्री का अभिवादन करेगा। बैठक में भारतीय व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष राम अवतार तायल, चेयरमैन विकास अग्रवाल, उपप्रधान राजेश चौधरी, राजेश बंसल सुभाष बंसल, गजानंद, संतु सहित कई पदाधिकारी शामिल रहे।
कर चोरी रोकने के लिए प्रदेश की हर मंडी के विक्रताओं का कराया जाए मूल्यांकन
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने मार्केटिंग बोर्ड के अधिकारियों को निर्देश दिए टैक्स चोरी रोकने के लिए हर मंडी के विक्रेताओं का मूल्यांकन किया जाए। इससे पूरी जानकारी एकत्रित हो सकेगी और टैक्स अदायगी की करवाई जा सकेगी। वह शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास संत कबीर कुटीर में आयोजित मार्केटिंग बोर्ड के उच्च अधिकारियों की बैठक को संबोधित कर रहे थे। बैठक में कृषि मंत्री जेपी दलाल, मार्केटिंग बोर्ड के मुख्य प्रशासक श्री टी एल सत्यप्रकाश, अतिरिक्त प्रधान सचिव आशिमा बराड़, मार्केटिंग बोर्ड के सीएमईओ सुनील शर्मा भी मौजूद रहे। मनोहर लाल ने कहा कि टैक्स चोरी रोकने के लिए अधिकारी कारगर कदम उठाएं, ताकि बोर्ड को आर्थिक रूप से मजबूत बनाया जा सके।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने कहा कि निगरानी के लिए मंडियों में सीसीटीवी कैमरे भी लगवाएं जाएं। उन्होंने निर्देश दिए कि पिंजौर में स्थापित होने वाली सेब मंडी को विकसित कर दुकानों की नीलामी करवाई जाए। इसके अलावा, करनाल, पानीपत, रोहतक व पंचकूला के एग्रो मॉल की दुकानों की भी बिक्री की जाए। उन्होंने मार्केटिंग बोर्ड द्वारा मंडियों को जोड़नेे वाली सड़कों के निर्माण कार्य को जल्द से जल्द पूरा करने के भी निर्देश दिए, ताकि किसानों को मंडियों तक आने-जाने में किसी प्रकार की कठिनाई न आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें