फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना : जिले में दो लोग संक्रमित मिले, रिकवरी रेट 98.63 फीसदी हुआ, 374 की हो चुकी है मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। जिले में शनिवार को दो लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। इसके साथ ही कोरोना से रिकवरी की दर अब 98.63 फीसदी हो गई है। संक्रमण के दोनों मामले पंचकूला के हैं। इसमें एक महिला और एक पुरुष शामिल है। अब तक जिले में कोरोना के कारण 374 लोगों की मौत हो चुकी है। संक्रमण से जिले में 40259 लोग प्रभावित भी हुए हैं।
विज्ञापन

इसमें पंचकूला के 30595 लोग शामिल हैं। संक्रमण से रिकवर करने वालों की संख्या 30176 है। सीएमओ डॉ. जसजीत कौर ने बताया कि संक्रमण के कारण जिले में दो मामले सामने आए हैं। दोनों ही मामले एमडीसी-5 के हैं। उन्होंने बताया कि जिले में 850 लोगों के सैंपल लिए थे। अब तक स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिले में 367105 लोगों की सैंपलिंग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें