पंचकूला। जिले में कोरोना के दो नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही संक्रमण की रिकवरी दर अब 98.70 फीसदी हो गई है। संक्रमण से जिले में आए दो मामले में से एक पंचकूला का है। कोरोना से जिले में आज तक 375 लोगों की मौत हो चुकी है। जिले में 40279 लोग प्रभावित हुए हैं।
इसमें से पंचकूला के 30612 लोग शामिल हैं। कोरोना से रिकवर करने वालों की संख्या अब 30217 हो चुकी है। सीएमओ डॉ. मुक्ता कुमार ने बताया कि कोरोना से जिले में दो लोग प्रभावित हैं, इसमें से एक पंचकूला का है। उन्होंने बताया कि अब तक स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिले में 373109 लोगों की सैंपलिंग की गई है।