फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना : जिले में दो की मौत, 127 नए संक्रमित मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। जिले में शुक्रवार को कोरोना से दो लोगों ने दम तोड़ दिया, जबकि 127 नए संक्रमित भी मिले हैं। जिले में कुल संक्रमितों का आंकड़ा 347 पहुंच गया है। इनमें से 337 लोग अपने घरों पर ही उपचार ले रहे हैं जबकि 10 लोगों को उपचार के लिए विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. मुक्ता कुमार ने बताया कि शुक्रवार को संक्रमित मिले 127 मरीजों में से 95 पंचकूला के हैं। इनमें से 52 पुरुष और 43 महिलाएं शामिल हैं। मरने वालों में सेक्टर-4 निवासी 87 वर्षीय बुजुर्ग और सेक्टर-7 निवासी 84 वर्षीय बुजुर्ग भी शामिल हैं। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की ओर से शुक्रवार को 625 सैंपल एकत्र कर जांच के लिए लैब में भेजे गए हैं। इनकी रिपोर्ट शनिवार को आएगी। कोरोना से लड़ने के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से लगातार टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। साथ ही टीका लगवाने के लिए लोगों को जागरूक भी किया जा रहा है।
डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. राजीव नरवाल ने बताया कि अब तक जिले के 46591 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 45826 मरीज उपचार के बाद स्वस्थ हो चुके हैं। 418 लोगों की मौत हो चुकी है। अब तक स्वास्थ्य विभाग ने 646746 लोगों के सैंपल जांचे हैं। पंचकूला सीएमओ मुक्ता कुमार ने लोगों से अपील कर कहा है कि कोरोना से बचाव के सभी जरूरी नियम का लोग पालन करें। अगर किसी को खांसी, जुकाम हो तो लोग अस्पताल के कोविड वार्ड में जाकर अपना कोरोना का टेस्ट करवा सकते हैं।
विज्ञापन

इसके अलावा लोग अपने बचाव के लिए मास्क और सामाजिक दूरी का पालन करें। लोगों को कोरोना से बचाने की जद्दोजहद में अब तक 523 स्वास्थ्य कर्मचारी कोरोना की चपेट में आ चुके हैं। इनमें से 208 स्वास्थ्यकर्मी इसी साल कोरोना संक्रमित हुए हैं। अभी भी लगातार लोगों के संक्रमित होने का सिलसिला जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें