फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना : पंचकूला में कोरोना से तीन महिलाओं की मौत, 124 संक्रमित मिले, जिले में कोरोना के 1686 सक्रिय मामले

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। जिले में कोरोना का संक्रमण थमने का नाम नहीं ले रहा है। संक्रमण से रविवार को जिले में तीन महिलाओं की मौत हो गई। इसी के साथ संक्रमण से मौत का आंकड़ा 314 पहुंच गया है। रविवार को जिले में 124 नए संक्रमित भी मिले हैं। यह सभी मामले पंचकूला के हैं। संक्रमण का रिकवरी रेट अब 94.13 फीसदी हो चुका है, जबकि 1686 सक्रिय मामले हैं। संक्रमण से सेक्टर-21 निवासी 76 वर्षीय महिला, बतौड़ निवासी 45 वर्षीय महिला और बरवाला निवासी 65 वर्षीय महिला ने भी दम तोड़ा है।
विज्ञापन

सिविल अस्पताल की सीएमओ डॉ. जसजीत कौर ने बताया कि जिले में कोरोना के 124 मामले सामने आए हैं। रविवार को अभयपुर, बदियाल, बलौंटी, बाड़गोदाम, बतौड़, भोगपुर, घाटीवाला, हरिपुर, खटौली, कोना, राजीव कॉलोनी, रामगढ़, रामनगर खोली, रिहौड़, टगरा, पपलोहा, सेक्टर-12ए, 19, 20, 29 से एक- एक केस सामने आएं हैं।
इसके अलावा अमरावती एनक्लेव से दो, बल्दवाला से पांच, बरवाला से पांच, चंडीमंदिर से तीन, कालका से 19, खेड़ा सीता राम से दो, माढ़ावाला से चार, एमडीसी से छह, पिंजौर से दस, सेक्टर-10, 17, 21, 26 से दो, सेक्टर-11 से तीन, सेक्टर-15 से सात, सेक्टर-20 से छह, सेक्टर-25 से तीन, सेक्टर-4 से चार, सेक्टर-6 से दो, सेक्टर-8 से तीन, शाहपुर से दो, टिपरा से दो केस पॉजिटिव मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें