फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना ; जिले में तीन संक्रमित मिले, रिकवरी रेट 98.73 फीसदी पहुंचा, जिले में 12 हैं सक्रिय मामले

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। जिले में शनिवार को कोरोना के तीन नए संक्रमित मामले सामने आए हैं। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार जिले में 910 लोगों के सैंपल लिए गए, इसमें से तीन लोग संक्रमित मिले हैं। शनिवार को कोरोना का रिकवरी रेट 98.73 फीसदी रहा। इस प्रकार जिले में 12 सक्रिय मामले रह गए हैं। पंचकूला में शनिवार को एमडीसी-4 और सेक्टर-8 में तीन संक्रमित मिले।
विज्ञापन

जिले में कोरोना के तीन मामले मिलने के बाद जिला स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि सामाजिक दूरी का पालन करें और इसके साथ ही संक्रमण से बचाव के लिए मास्क का अवश्य प्रयोग करें। सीएमओ डॉ. मुक्ता कुमार का कहना है कि संक्रमण से बचाव जरूरी है। अब तक जिले में कोरोना के कारण 376 लोगों की मौत हो चुकी है।
संक्रमण से जिले में 40345 लोग प्रभावित हुए हैं। इसमें पंचकूला के 30670 लोग शामिल हैं। संक्रमण से रिकवर करने वालों की संख्या अब 30282 हो चुकी है। सीएमओ डॉ. मुक्ता कुमार ने बताया कि अब तक स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिले में 401566 लोगों की सैंपलिंग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें