पंचकूला। जिले में कोरोना से होने वाली मौतों का सिलसिला रुका नहीं है। मंगलवार को भी संक्रमण से तीन लोगों की मौत हो गई। इस प्रकार कोरोना से दम तोड़ने वालों का आंकड़ा 323 पहुंच गया है। दम तोड़ने वालों में पिंजौर निवासी 62 वर्षीय महिला, कालका निवासी 57 वर्षीय महिला और सेक्टर-7 निवासी 82 वर्षीय महिला शामिल है। इसके अलावा 196 लोग संक्रमित भी मिले हैं। जिले में कोरोना का रिकवरी रेट अब 93.92 फीसदी पहुंच चुका है। इसके अलावा सक्रिय मामले 1466 हैं।
सिविल अस्पताल की सीएमओ डॉ. जसजीत कौर ने बताया कि जिले में संक्रमण के 196 मामले सामने आए हैं। मंगलवार को भदोना कला से एक, बैरागी मोहल्ला से दो, बरवाला से दस, बंगा से एक, चंडीमंदिर से एक, चिकन से एक, फिरोजपुर से एक, गढ़ी कोटहा से एक, हरिपुर से छह, औद्योगिक क्षेत्र से दो, कालका से 11, खड़क मंगोली से एक, खटौली से एक, खोखरा से छह, कोट से एक, माढ़ावाला से दो, एमडीसी से सात, मीरपुर से एक, मोगीनंद से एक संक्रमित सामने आया है।
इसके अलावा मौली से एक, पिंजौर से 20, रायपुररानी से पांच, रथपुर कॉलोनी से दो, सकेतड़ से दो, सेक्टर-10 से तीन, सेक्टर-12 से पांच, सेक्टर-12ए से सात, सेक्टर-15 से आठ, सेक्टर-16 से दो, सेक्टर-17,18 से एक-एक केस सामने आया है। सेक्टर-19 से चार, सेक्टर-2 से चार, सेक्टर-20 से तीन, सेक्टर-21 से चार, सेक्टर-26 से पांच, सेक्टर-27 से एक, सेक्टर-31 से दो, सेक्टर-5, 6, 7, 8 से एक-एक केस सामने आए हैं। सेक्टर-9 से चार, सेक्टर-7, सूरजपुर और टिपरा से एक-एक संक्रमित मिला है।