फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा में और सस्ता हुआ कोरोना टेस्ट, 900 रुपये में आरटी-पीसीआर और 500 में होगा एंटीजन

Fri, 30 Oct 2020 02:09 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
कोरोना वायरस (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : PTI
विज्ञापन

हरियाणा में प्राइवेट लैब कोरोना टेस्ट के मनमाने दाम नहीं वसूल सकेंगी। सरकार ने विशेषज्ञों की राय व जनहित के मद्देनजर टेस्ट के रेट एक बार फिर नए सिरे से तय किए हैं। स्वास्थ्य विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव राजीव अरोड़ा ने बताया कि आरटी-पीसीआर टेस्ट अब 900 रुपये में होगा व रैपिड एंटीजन टेस्ट 500 रुपये में करना होगा।

विज्ञापन


आरटी-पीसीआर टेस्ट के रेट अभी तक 1200 रुपये व एंटीजन टेस्ट के 650 रुपये थे। नए रेट तत्काल प्रभाव से लागू हो गए हैं। इन रेट से अधिक राशि वसूलने वाली निजी लेबोरेटरी पर स्वास्थ्य विभाग कड़ी कार्रवाई करेगा। आईपीसी की धारा 188 के तहत जुर्माना भी लगाया जाएगा। अरोड़ा ने कहा कि अगर कोई भी निजी लैब तय से अधिक दाम वसूलती है तो तुरंत साक्ष्यों के साथ स्वास्थ्य विभाग को शिकायत करें।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें