फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना : रिकवरी रेट घटा, मरीजों की संख्या बढ़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। जिले में शुक्रवार को कोरोना के 80 नए मामले सामने आए हैं। इसमें पंचकूला के 40 लोग शामिल हैं। ठीक होने वालों का रिकवरी रेट अब घटकर 91.7 फीसदी पर आ गया है। इसके अलावा संक्रमितों की संख्या बढ़कर 527 पहुंच गई है। जिला स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अपनी सैंपलिंग भी बढ़ा दी है। इसके साथ लोगों को कोरोना के लिए दी गई हिदायतों की पालना करने की जानकारी भी लगातार दी जा रही है। अब तक पंचकूला जिले में कोरोना संक्रमण से अब तक 117 लोगों की मौतें हो चुकी हैं।
विज्ञापन

पंचकूला की सीएमओ डॉ. जसजीत कौर ने बताया कि पंचकूला में रिकवरी रेट घटकर 91.7 फीसदी पर आ गया है। कोरोना के लिए प्रतिदिन छह सौ से ज्यादा टेस्ट किए जा रहे हैं। यह सैंपल कोविड केंद्रों के माध्यम से लिए जा रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग कोरोना संक्रमितों को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कर रहा है। इतना ही नहीं, कोरोना से संक्रमित मरीजों के संपर्क में आए लोगों की लिस्ट भी तैयार की जा रही है। डॉ. जसजीत कौर ने बताया कि शुक्रवार को अमरावती एनक्लेव में दो, कालका में एक, एमडीसी में दो, नानकपुर में एक, पिंजौर में तीन, सेक्टर-11 में दो, सेक्टर-12 में पांच, सेक्टर-15 में छह, सेक्टर-16 में एक, सेक्टर-20 में दो, सेक्टर-26 में एक, सेक्टर-27 में एक, सेक्टर-4 में दो, सेक्टर-6 में एक, सेक्टर-7 में तीन, सेक्टर-8 में दो, सेक्टर-9 में छह कोरोना मरीजों की पुष्टि हुई है।
जिले में 7179 मरीज हुए ठीक
पंचकूला। जिले मेें कोरोना के मरीजों का आंकड़ा शुक्रवार को 527 पर पहुंच गया है। संक्रमण की संख्या में पहले गिरावट आई थी, पर अब मौसम बदलने के साथ ही इसके मामलों में बढ़ोतरी हो गई है। जिला उपायुक्त मुकेश कुमार आहूजा ने बताया कि शुक्रवार को पंचकूला में सिर्फ 80 मामले पॉजिटिव मिले हैं। अब तक 99143 लोगों के कोरोना टेस्ट किए गए हैं। जिले में अब तक 10287 लोग पॉजिटिव मिले हैं। इसमें से 7823 मामले पंचकूला के हैं। इसके अलावा संक्रमित रोगियों में से 7179 ठीक हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें