फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ पुलिस के कांस्टेबल को थप्पड़ जड़ने वाला निकला कोरोना पॉजिटिव, चौकी-थाना सैनिटाइज

Tue, 26 May 2020 01:06 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
कोरोना वायरस - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन
बापूधाम में बीते शुक्रवार को कांस्टेबल संसार को थप्पड़ मारने का आरोपी संजय मिश्रा कोरोना संक्रमित निकला। इसके बाद पुलिस महकमे में हड़कंप गया। इसका खुलासा उस वक्त हुआ, जब पुलिस आरोपी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजने के लिए बुडै़ल जेल लेकर पहुंची, लेकिन जेल प्रशासन में बिना कोरोना सैंपल रिपोर्ट के आरोपी संजय मिश्रा को जेल में आने की इजाजत नहीं दी गई। इसके बाद आरोपी का जीएमएसएच-16 में कोरोना का सैंपल लेकर भर्ती किया गया।
विज्ञापन


सोमवार को संजय की रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर बापूधाम चौकी में तैनात एएसआई बलविंदर सिंह, कांस्टेबल सुरिंदर, कांस्टेबल प्रवीन, वालंटियर सुनील व सेक्टर-26 थाने के संतरी वालंटियर गुरदीप का भी कोरोना का सैंपल लिया गया। इसके अलावा आरोपी ने जिस कांस्टेबल को थप्पड़ जड़ा था, उसे भी टेस्ट के लिए भेजा गया गया है।

गौरतलब है कि बीते शुक्रवार को बापूधाम कॉलोनी में घुसने से रोकने पर संजय मिश्रा (37) ने कांस्टेबल संसार को थप्पड़ मार दिया था। कांस्टेबल की शिकायत पर सेक्टर-26 थाना पुलिस ने आरोपी संजय के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया था।
विज्ञापन


आरोपी एक रात रहा हवालात में
पुलिस ने आरोपी को शुक्रवार शाम गिरफ्तार कर हवालात में रखा और अगले दिन 23 मई को उसे कोर्ट में पेश किया गया। अदालत ने उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत भेजने के आदेश दिए। 23 मई को ही उसको कोरोना टेस्ट के लिए जीएमएसएच-16 में भर्ती करवाया गया। अगले दिन उसका टेस्ट हुआ और 25 मई को उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई।

चौकी और थाने को किया सैनिटाइज
कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद बापूधाम पुलिस चौकी व सेक्टर-26 थाने को सैनिटाइज किया गया। इसके अलावा पुलिस के सभी वाहनों के अलावा उपकरणों को भी सैनिटाइज किया गया। आरोपी के कोरोना पॉजिटिव आने पर पुलिस महकमे में हड़कंप मचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें