फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना पॉजिटिव के परिजनों के टेस्ट में बरती जा रही लापरवाही

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। शहर में कोरोना मरीजों की संख्या में तेजी से हो रही वृद्धि पर फेडरेशन ऑफ रेजिडेंट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष आरपी मल्होत्रा और वरिष्ठ उपप्रधान भारत हितैषी ने चिंता व्यक्त की है। हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज और विधानसभा स्पीकर ज्ञानचंद गुप्ता को पत्र लिखकर आरोप लगाया है कि पंचकूला स्वास्थ्य विभाग की उदासीनता के कारण कोरोना के मरीजों की संख्या में कई गुना वृद्धि हुई है।
विज्ञापन

मल्होत्रा ने रोष जताकर कहा कि कई-कई दिन बीतने के बावजूद कोरोना मरीजों के परिवार के सदस्यों के सैंपल नहीं लिए जाते हैं। इससे बीमारी फैलने की ज्यादा संभावना रहती है। भारत हितैषी ने बताया कि सेक्टर-10 में सोमवार 20 जुलाई को एक युवक कोरोना से संक्रमित मिला था। इस घर में रहने वाले आठ सदस्यों के सैंपल 24 जुलाई दोपहर को लिए गए। वह भी तब जब डिप्टी कमिश्नर, एसडीएम, सिविल सर्जन को बार-बार फोन किया गया। इस घर में सैनिटाइजेशन भी तीन दिन बाद हुआ।
महासचिव एमसी सेठी ने बताया कि सेक्टर-15 के एक मकान में भी 24 जुलाई को कोरोना होने पर उसके पारिवारिक सदस्यों के सैंपल तीन दिन बाद लिए गए। वित्त सचिव एनके शर्मा ने बताया कि सेक्टर-8 के एक युवक में 23 जुलाई को कोरोना की पुष्टि हुई। इस परिवार के सदस्यों के सैंपल नहीं लिए गए। सेक्टर-10 के एक मकान में रहने वाले युवक में भी 23 जुलाई को कोरोना की पुष्टि हुई। इस घर में रहने वाले 11 सदस्यों के कोरोना टेस्ट लेने चाहिए थे, लेकिन किसी ने सुध भी नहीं ली।
विज्ञापन

आरपी मल्होत्रा और भारत हितैषी ने स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज और विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता से मांग की है कि स्वास्थ्य विभाग को तुरंत निर्देश दें कि जिस भी घर में कोरोना के मरीज की पुष्टि होती है, उस घर के सभी सदस्यों के सैंपल अविलंब लें, ताकि करोना का संक्रमण आगे ना फैले।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें