पंचकूला। कोरोना संक्रमण की रफ्तार शनिवार को थम गई। कोरोनो के एक भी केस नहीं आया है। तीन मरीज कोरोना को हराकर स्वस्थ हो गए हैं। विभाग ने 90 सैंपल शनिवार को जांच के लिए लैब भेजे हैं। इसकी रिपोर्ट शनिवार को आएगी। पंचकूला सीएमओ मुक्ता कुमार ने बताया कि शनिवार को कोरोना का कोई मरीज सामने नहीं आया है।
उन्होंने लोगों से अपील की है कि बिना मास्क के लोग घरों के बाहर नहीं जाएं। पंचकूला में कोरोना के 12 सक्रिय मामले हैं। इसमें 10 लोग अपने घरों में आइसोलेट हैं, जबकि दो लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. राजीव नरवाल ने बताया कि अब तक जिले में कुल 44121 संक्रमित हुए हैं। अब तक 414 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगातार टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि शनिवार को 503 लोगों को कोविड से बचाव का टीका लगाया गया।
इसमें 12 से 14 वर्ष के 188 बच्चों को पहली डोज लगवाई गई है। अब तक पंचकूला में 555858 लोगों को वैक्सीन लगवाई जा चुकी है। उन्होंने बताया कि अस्पताल आने वाले लोगों को कोविड से बचाव के लिए लगाया जाने वाला टीका लगाया जा रहा है।