पंचकूला। स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना संक्रमण के चलते अब तक 29500 लोगों के नमूने लिए हैं। इसमें 27110 के नमूने निगेटिव मिले हैं। इसके अलावा 290 नमूनों के परिणाम आने बाकी हैं। डीसी मुकेश कुमार आहूजा ने बताया कि सोमवार को जिले में 50 कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। इसमें पंचकूला से 20 मामले हैं। पंचकूला से बाहर के सात मामले हैं जबकि विदेश से आने वाले 23 लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा लिए नमूनों के अनुसार जिले में अब तक 2100 पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। इसमें पंचकूला के 1657 और 417 बाहरी जिलों और राज्यों के हैं। अब तक कोरोना से ठीक होकर 1136 लोग अस्पताल से डिस्चार्ज हो चुके हैं। अभी 508 कोरोना के एक्टिव केस पंचकूला जिले में हैं। कोरोना से 13 लोगों की मौत हो चुकी है।