फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोनाः रिकार्ड 84 की मौत,11931 नए केस

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। कोरोना संक्रमण और मौत के आंकड़ों की बढ़ती गति से प्रदेश में हालात बेकाबू होते जा रहे हैं। मंगलवार को रिकार्ड 84 कोरोना मरीजों की मौत हो गई, जबकि 11931 नए पॉजिटिव मरीज मिले हैं।
विज्ञापन

भयावह स्थिति का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि प्रदेश के 18 जिलों में कोरोना मरीजों की मौत हुई हैं, जबकि केवल चार जिलों में किसी मरीज की मौत नहीं हुई है। मंगलवार को सबसे अधिक मौत गुरुग्राम और हिसार में 10-10 लोगों की हुई है। अंबाला में 9, रोहतक व जींद में 8-8, फतेहाबाद 7, भिवानी 6, करनाल में 4, फरीदाबाद, सोनीपत, पंचकूला व सिरसा में 3-3, पलवल, नूंह,कैथल व रेवाड़ी में 2-2 मरीजों की मौत हुई है। इसके अलावा, चरखी दादरी, झज्जर, यमुनानगर व महेंद्रगढ़ में किसी मरीज की मौत नहीं हुई है।
एक्टिव मरीजों की संख्या 84129 पहुंच गई है। साथ ही संक्रमण दर 6.20 और रिकवरी दर घटकर 80.33 प्रतिशत पहुंच गई है। राहत की की बात यह है कि गंभीर मरीजों की संख्या लगातार घट रही है। अब प्रदेश में 806 गंभीर मरीज हैं। इनमें से 652 आक्सीजन और 154 वेंटिलेटर सपोर्ट पर हैं।
विज्ञापन

गुरुग्राम में सबसे अधिक केस
गुरुग्राम में सबसे अधिक 3684 और फरीदाबाद में 1330 केस मिले हैं। सोनीपत 940, हिसार 642, करनाल 725, सिरसा 621, पानीपत 564, अंबाला 332, रोहतक 313, पंचकूला 253, कुरुक्षेत्र 207, यमुनानगर 315, महेंद्रगढ़ 306, जींद 561, कैथल 325, फतेहाबाद 219, झज्जर 218, भिवानी 145, पलवल 60 और चरखीदादरी में 47 नए केस मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें