पंचकूला। जिले में बुधवार को कोरोना के 282 नए मामले सामने आए हैं। इसमें से 93 मामले पंचकूला के हैं। पंचकूला में कोरोना से अब तक 154 की मौत हो चुकी है। वहीं, कोरोना संक्रमण का रिकवरी रेट गिरकर 91.50 फीसदी पर आ चुका है।
सीएमओ डॉ. जसजीत कौर ने बताया कि जिन मरीजों में कोरोना संक्रमण पाया गया है उनको आइसोलेट कर दिया गया है। इसके साथ ही उनके संपर्क में आने वालों को ट्रेस किया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से किए जाने वाले टेस्ट की संख्या करीब दो हजार तक कर दी गई है।
सीएमओ ने बताया कि अमरावती एनक्लेव में चार, बरवाला में तीन, चंडीकोटला में एक, चंडीमंदिर में दो, इंडस्ट्रियल एरिया में दो, कालका में दो, एमडीसी 4 में तीन, एमडीसी-5 में पांच, नाडा में एक, पिंजौर में एक, सेक्टर-10 में चार, सेक्टर-11 में सात, सेक्टर-12 में छह, सेक्टर-12 ए में 10, सेक्टर-14 में दो, सेक्टर-15 में तीन, सेक्टर-17 में तीन, सेक्टर-2 में दो, सेक्टर-20 में चार, सेक्टर-21 में पांच, सेक्टर-25 में एक, सेक्टर-26 में दो, सेक्टर-27 में दो, सेक्टर-31 में एक, सेक्टर-4 में चार, सेक्टर-6 में चार, सेक्टर-8 में तीन, सेक्टर-9 में तीन कोरोना संक्रमित सामने आए हैं।
जिले में अब तक 215845 सैंपल
जिला स्वास्थ्य विभाग ने पंचकूला में अब तक कुल 215845 सैंपल लिए हैं। इनमें से अब तक 17428 कोरोना संक्रमित मिले हैं। इसमें पंचकूला के 13029 पॉजिटिव मामले शामिल हैं। इनमें से अब तक 11922 पॉजिटिव कोरोना संक्रमित ठीक हो चुके हैं। डीसी मुकेश कुमार आहूजा ने बताया कि पंचकूला में कोरोना संक्रमण के 953 मामले बचे हैं।