पंचकूला। कोरोना की 19 नए मरीजों में पुष्टि हुई है। इनमें 13 मरीज पंचकूला के हैं। इसमें 8 पुरुष और 5 महिला शामिल हैं। इसी के साथ कोरोना एक्टिव मरीजों का आंकड़ा 38 पहुंच गया है। इसमें 34 होम आइसोलेटेड और 4 अस्पतालों में दाखिल हैं। अब तक कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा 414 पहुंच गया है। इसके अलावा अब तक कुल कोरोना संक्रमित मरीजों का आंकड़ा
57996 पहुंच गया है।